तेलंगाना : बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

हैदराबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी एक शख्स की भीड़ ने पत्थर मारकर हत्या कर दी।

घटना निजामाबाद जिले के दोंकेश्वर गांव में शनिवार रात घटी।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों के एक समूह ने 45 वर्षीय सायन्ना को एक पेड़ से बांध दिया और उस पर पत्थर बरसाए तथा डंडों से उसकी पिटाई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वह एक मजदूर था। शराब के नशे में उसने अपने पड़ोसी की बेटी को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव वालों ने एक खेत में काम कर रहे उसके माता-पिता को सूचित किया। वह बच्ची को पास के गांव के अस्पताल ले गए।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सायन्ना को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की।

पुलिस अधिकारी ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि जब वह बेहोश हो गया तो कुछ लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन्होंने सायन्ना की पिटाई की, वे छिप गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493