राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : भारतीय महिला टीम ने जीत स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार को सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

इस खेलों में भारत का यह सातवां स्वर्ण पदक है। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेल गए फाइनल में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात दी।

फाइनल का पहला मैच एकल वर्ग का था जहां मनिका बत्रा ने तियानवेई फेंग को 11-8, 8-11, 7-11, 11-9, 11-7 से मात देकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे एकल मुकाबले में भारत की मधुरिका पाटकर मेंगयू यू ने 13-11, 11-2, 11-6 से मात देकर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद तीसरा मैच युगल वर्ग का था जिसमें मौमा दास और मधुरिका की जोड़ी ने यिहान झू और मेंगयू की जोड़ी को 11-7, 11-6, 8-11, 11-7 से मात दे एक बार फिर भारत को बढ़त दिला दी।

अगला मुकाबला भी एकल वर्ग का था जिसमें मनिका ने यिहान झू को 11-7, 11-4, 11-7 से मात दे भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493