हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार

शिमला, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “मंगलवार (10 अप्रैल) तक राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और बिजली कड़कने की संभावना है।”

शिमला, कसौली, कुफरी, नरकंडा, धर्मशाला, पालमपुर, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान और भी नीचे चला जाएगा।

बारिश के बाद पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान एक समान ही रहा।

यहां से 250 किलोमीटर दूर खूबसूरत कल्पा शहर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पर्यटन स्थल मनाली में 6.6 डिग्री और धर्मशाला में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493