गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पूवाम्मा राजू ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा की हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया है।
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पूवाम्मा राजू ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा की हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया है।
पूवाम्मा ने 53.72 सेकेंड का समय निकाला। वह पहला स्थान हासिल करने वाली बोट्सवाना की अमांती मोंटशो से 0.176 सेकेंड पीछे रहीं।
जमैका की अनास्तिासिया ले रॉय ने 51.37 सेकेंड का समय निकाला और दूसरा स्थान हासिल किया।
हर हीट में से शीर्ष-4 खिलाड़ी अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगे। हालांकि भारतीय खिलाड़ी के पास अभी भी अगले दौर में जाने का मौका है क्योंकि सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के अलावा इन खिलाड़ियों को हटा कर जिन चार खिलाड़ियों ने तेज समय निकाला होगा वो सेमीफाइनल में पहुचेंगे। इसके लिए उन्हें सभी चार हीट खत्म होने का इंतजार करना होगा।
dharmpath.com dharmpath