राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : प्रदीप ने जीता रजत

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रदीप सिंह ने यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार क भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रदीप सिंह ने यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार क भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया।

प्रदीप ने पुरुषों की 105 किलोग्राम भारवर्ग भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

उन्होंने स्नैच में 152 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 200 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। प्रदीप ने कुल 352 का स्कोर किया।

वह स्वर्ण की दौड़ में थे, लेकिन क्लीन एंड जर्क में आखिरी दो प्रयासों में असफल रहने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

स्पर्धा का स्वर्ण समोआ के सोनेले माओ को मिला जिन्होंने 360 का कुल स्कोर किया। कांसे पर इंग्लैंड के ओवेन बोक्सल ने कब्जा किया जिन्होंने कुल 351 का स्कोर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493