गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कामल के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को फाइनल में जगह बना ली है।

भारत ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर को 3-2 से मात दी। इसी के साथ भारत ने कम से कम अपना रजत पदक पक्का कर लिया है।
भारत की अच्छी शुरुआत नहीं मिली और एकल वर्ग में हरमीत देसाई पहला मैच ही हार गए। उन्हें निंग गाओ ने 11-9, 11-5, 11-8 से मात दी।
दूसरा मैच भी एकल वर्ग का था जहां अनुभवी खिलाड़ी अंचता शरथ कामल ने भारत की वापसी कराई। उन्होंने शाओ फेंग इथान को 11-5,11-5,11-4 से मात दे स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
अगला मैच युगल वर्ग का था। जहां देसाई ने साथियान गणानसेकरन के साथ मिलकर फेंग और जुई जी पेंग की जोड़ी को 8-11, 11-7, 11-9, 11-8 से मात देकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।
गाओ ने अगले एकल मुकाबले में साथियान को मात देकर सिंगापुर को बराबरी पर ला दिया। गाओ ने यह मैच 11-10, 12-10, 11-4,13-11 से जीता।
आखिरी मैच एकल वर्ग का था और भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी शरथ पर थी जिनके सामने जेई पेंग की चुनौती थी। शरथ ने पेंग को रोचक मैच में 1-5, 12-10, 12-10 से मात देकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया।
dharmpath.com dharmpath