डेविस कप : फेरर ने स्पेन को सेमीफाइनल में पहुंचाया

वालेंसिया, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के डेविड फेरर ने डेविस कप के एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के कोलश्राइबर को 7-6 (7-1), 3-6, 7-6 (7-4), 4-6, 7-5 से हराया।

फेरर की जीत के साथ स्पेन ने जर्मनी को 3-2 से हराते हुए डेविस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सामचार एजेंसी एफे के अनुसार, क्वार्टरफाइनल मुकाबले के अंतिम दिन 1-2 से पीछे स्पेन को राफेल नडाल ने बराबरी दिलाई। नडाल ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 6-4, 6-4 से मात दी।

स्पेन पिछले सात वर्षो में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। स्पेन अपने घर में लगातार 27 मैच जीत चुकी है।

फेरर ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले सेट में 4-2 की बढ़त बना ली लेकिन कोलश्राइबर ने वापसी करते हुए सेट टाई ब्रेकर में ले गए जहां फेरर ने 7-1 से जीत करते हुए पहले सेट को 7-6 से जीता।

दूसरे सेट में कोलश्राइबर ने फेरर को 6-3 से हराया। तीसरा सेट भी टाई ब्रेकर में गया और फेरर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेट को 7-6 से अपने नाम किया।

कोलश्राइबर ने वापसी करते हुए चौथे सेट को 6-4 से अपने नाम किया। पांचवा अंतिम सेट भी रोमांच से भरा रहा जहां फेरर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-5 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493