आरजे बने अभिनेता जैन खान

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी पहली फिल्म ‘कुछ भीगे अल्फाज’ में रेडियो जॉकी (आरजे) के रूप में नजर आ चुके अभिनेता जैन खान दुर्रानी इस पेशे को वास्तविक जीवन में अपनाने जा रहे हैं। वह रेडियो शो ‘लम्हे’ के दूसरे सीजन के आरजे होंगे।

‘लम्हे विद जैन’ बिग एफएम पर 16 अप्रैल से प्रसारित होगा।

जैन ने एक बयान में कहा, “कहानी कहने की कला ने मुझे हमेशा से आकर्षित किया है और मैंने जब ‘लम्हे’ के दूसरे सीजन के कॉन्सेप्ट को सुना तो मैंने तुरंत सहमति दे दी।”

उन्होंने कहा कि वह अपनी हालिया फिल्म में आरजे का किरदार निभा चुके हैं और उन्होंने इस अनुभव का पूरा लुत्फ लिया था। वह इस शो को यादगार बनाने को लेकर उत्सुक हैं।

इस शो में दर्शकों का मनोरंजन रिश्तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती कहानियों को सुनाकर किया जाएगा। हर एपिसोड में एक अनोखी कहानी पेश की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493