नेपाल : बाल यौन शोषण के आरोप में कनाडाई मानवाधिकार कार्यकर्ता गिरफ्तार

काठमांडू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में एक कनाडाई मानवाधिकार कार्यकर्ता को बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पीटर डैल्गलिश को कावरे जिले में बच्चों के यौन शोषण गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रमुख पुष्कर कार्की ने मीडिया को बताया, “हमने कनाडाई नागरिक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।”

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 60 वर्षीय पीटर बच्चों का यौन शोषण करने से पहले उन्हें विदेश की सैर कराने और बेहतर शिक्षा का प्रलोभन देकर बहलाता-फुसलाता था।

पीटर 2015 से नेपाल में हिमालयन कम्युनिटी फाउंडेशन नामक एनजीओ चला रहा है।

पुलिस ने 12 और 14 साल की उम्र के दो बच्चों को बचाया है, जिनका पीटर ने यौन शोषण किया।

नेपाल आने से पहले पीटर ‘यूएन-हैबिटेट कंट्री रिप्रजेंटेटिव फॉर अफगानिस्तान’ सहित संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों में काम कर चुका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493