उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके

देहरादून, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

एक अधिकारी ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई और जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी के अनुसार, झटकों का केंद्र बागेश्वर के कपकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर पर था।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह क्षेत्र भूकंप जोन 5 के अंतर्गत है, जो भूकंप के लिए अतिसंवेदनशील होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493