मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के उभरते मॉडल माहिर पंडी ने ‘टॉप मॉडल इंडिया’ का खिताब जीत लिया है, जो विभिन्न प्रतिभाओं को प्रदर्शित करता है।
मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के उभरते मॉडल माहिर पंडी ने ‘टॉप मॉडल इंडिया’ का खिताब जीत लिया है, जो विभिन्न प्रतिभाओं को प्रदर्शित करता है।
शो ने 12 उभरते मॉडलों को निर्णायकों लिसा हेडन, अतुल कासबेकर, अनाइता श्रॉफ अदजानिया और मेंटक शिबानी दांडेकर के मार्गदर्शन में सुपरमॉडल के रूप में ढलने का मौका दिया। इसके फिनाले का प्रसारण रविवार को कलर्स इन्फीनिटी चैनल पर हुआ।
माहिर ने आईएएनएस को बताया, “मैंने बहुत कुछ सीखा है और वह भी इस उद्योग के दिग्गजों से। मंच और इस पर मेरा सफर शानदार रहा है और यह सच्ची भावना के साथ रहा है और मेरे लिए गौरवशाली रहा है।”
वह मॉडलिंग के साथ जुड़े रहना पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुंबई को इसका गढ़ माना जाता है और इसलिए वह मुंबई में शिफ्ट होंगे।
यह पूछे जाने पर कि अगर वह मॉडलिंग में सफल नहीं हुए तो क्या करेंगे तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि निश्चित रूप से मॉडलिंग में सफल होऊंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं पूरी तरह से अभिनय की ओर ध्यान दूंगा क्योंकि मैं एक प्रशिक्षित अभिनेता हूं और मैं यही करता रहा हूं।”
उन्होंने कहा कि तीसरी कक्षा में पढ़ने के दौरान से उन्होंने अभिनय करनी शुरू कर दी थी। बतौर ड्रामा कलाकार वह ऑल इंडिया रेडियो से जुड़े। रंगमंच ने उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
dharmpath.com dharmpath