उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामला सरकारी क्रूरता की हद : माले

पार्टी ने उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने पर भुक्तभोगी महिला द्वारा मुख्यमंत्री आवास के पास रविवार को आत्मदाह की कोशिश करने और उसके बाद उसके पिता की उन्नाव पुलिस की हिरासत में सोमवार को तड़के मौत हो जाने पर कहा कि एक ही मामले से जुड़ी ये दोनों घटनाएं योगीराज में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की स्थिति का खुद-ब-खुद बयान करती हैं।

एक बैठक के सिलसिले में राजधानी आये भाकपा (माले) के केंद्रीय समिति सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार चलाने वाले लोग महिलाओं और गरीबों पर जुल्म कर रहे हैं। मुख्य आरोपी के सत्तापक्ष का विधायक होने के कारण पुलिस प्रशासन के हाथपांव फूल गए हैं और ‘माननीय’ की गिरफ्तारी करने की जगह पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है।

माले नेता ने कहा कि उन्नाव की घटना ने योगीराज में कानून के शासन के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। यदि सरकार में शामिल लोग ही महिलाओं और परिवारीजनों पर अत्याचार करेंगे और पुलिस ओरोपियों से मिलीभगत कर ले, तो जनता न्याय पाने के लिए आखिर कहां जाए। यह सरकारी क्रूरता की हद है।

माले नेता ने घटना के मुख्य आरोपी भाजपा विधायक समेत सभी अभियुक्तों को जेल भेजने और पीड़िता के पिता की मौत मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा कायम कर गिरफ्तार करने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493