पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। एक पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या के मुख्य आरोपी को मंगलवार को केरल के त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया।

तिरुवनंतपुरम, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। एक पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या के मुख्य आरोपी को मंगलवार को केरल के त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया।

अलापुज्जझा जिले के रहने वाले अलीभाई को कतर से लौटते ही हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।

27 मार्च को मृतक राजेश अपने स्टूडियो में था तभी कुछ लोग स्टूडियो में घुस आए और उसकी हत्या कर दी। वह अपने गांव के पास एक शो में कार्यक्रम पेश करने के बाद वापस लौटा था।

इस हत्या के कुछ दिनों बाद अलीभाई कतर भाग गया था।

पुलिस ने कतर पुलिस को नोटिस जारी किया था। कतर पुलिस ने अलीभाई को गिरफ्तार कर वापस केरल भेज दिया।

अलीभाई को मिलाकर इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस बाकी दो की तलाश कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493