राष्ट्रमंडल खेल (पैरा-टेटे) : मैत्री को महिला एकल वर्ग के ग्रुप-1 में मिली हार

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पैरा-टेबल टेनिस खिलाड़ी मैत्री सरकार को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन महिलाओं की टीटी6-10 एकल ग्रुप-1 में हार का सामना करना होगा।

मैत्री को ओक्सनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए इस मैच में आस्ट्रेलिया की मेलिसा टैपर ने मात दी।

मैलिसा ने इस एकतरफा मुकाबले में मैत्री को सीधे गेमों में 11-3, 11-1, 11-3 से मात दी। मैत्री को भले ही इस मुकाबले में हार मिली हो, लेकिन उनकी प्रतिस्पर्धा अभी समाप्त नहीं हुई है।

मैत्री का सामना 11 अप्रैल को इसी स्पर्धा के ग्रुप-1 में ही पापुआ न्यू गिनी की वेरो नीमे से होगा। इसके बाद, गुरुवार को उनकी भिडं़त इंग्लैंड की फेलिसिटी पिकार्ड से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493