महिला लीग : केआरवाईपीएसए ने गोकुलम केरल को दी मात

शिलांग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कांगचुप रोड यंग फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (केआरवाईपीएसए) ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए महिला फुटबाल लीग के एक ग्रुप मैच में मंगलवार को गोकुलम केरल एफसी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केआरवाईपीएसए के लिए कप्तान बाला देवी ने मैच के छठे मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद डेंगमेई ग्रेस ने 25वें मिनट में एक और गोल कर केआरवाईपीएसए को 2-0 की बढ़त दिला दी।

केआरवाईपीएसए के लिए तीसरा गोल कप्तान बाला ने 43वें मिनट में किया। केआरवाईपीएसए की टीम मध्यांतर तक 4-0 की बढ़त बनाए हुई थी।

दूसरे हाफ में टीम के लिए पांचवां गोल 57वें मिनट में आया, जब बाला ने मैच में अपना चौथा गोल दागा। मैच में और कोई गोल नहीं हो सका और केआरवाईपीएसए ने 5-0 से मैच जीत लिया।

सेमीफाइनल में केआरवाईपीएसए का सामना राइजिंग स्टूडेंट क्लब से होगा। इस जीत के साथ ही केआरवाईपीएसए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और ईस्टर्न स्पोर्टिग यूनियन के समान ही उसके भी 14 अंक हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493