डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दो अप्रैल को भारत बंद के संबंध में पुलिस लाइन आगरा में तैनात आरक्षी जितेंद्र सिंह द्वारा फेसबुक और व्हाट्सएप पर भड़काऊ कमेंट पोस्ट और शेयर किया गया। इस मामले को डीजीपी मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेल ने संज्ञान में लिया और सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस संबंध में सोमवार को सिपाही जितेंद्र सिंह के खिलाफ थाना रकाबगंज पर आईपीसी की धारा 153ए के तहत मुकमदा दर्ज करने के बाद। एसएसपी आगरा अमित पाठक ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath