नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी (आईएमडी) ने बताया, “दिन भर आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। साथ ही आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 66 फीसदी रही।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath