मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्माता और टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार का कहना है कि अच्छी कहानी हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती है।
मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्माता और टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार का कहना है कि अच्छी कहानी हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती है।
बैनर की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पिछले साल रिलीज हुई बैनर की फिल्मों ‘हिंदी मीडियम’ और ‘तुम्हारी सुलु’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल हुई थी। साथ ही इस साल चीन में रिलीज हुई ‘हिंदी मीडियम’ को भी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘रेड’ दोनों ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
कुमार ने कहा, “चाहे बात चीन में ‘हिंदी मीडियम’ की सफलता की हो या यहां ‘रेड’ के शानदार व्यापार की, यह हमारी इस धारणा को मजबूत करता है कि एक अच्छी कहानी दर्शकों को आकर्षित करती है। हमारे लिए, फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ऐसी कहानियों को चुनना है, जो दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित कर पाए। ये उन्हीं निर्णयों का फल है और हम इससे अभिभूत हैं।”
dharmpath.com dharmpath