नाइजीरिया में अपहृत 3 भारतीय रिहा

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को बताया कि नाइजीरिया में अगवा किए गए हिमाचल प्रदेश के तीन नागरिकों को रिहा कर दिया गया है।

सुषमा ने ट्वीट किया, “हमने सुशील कुमार, पंकज कुमार और अजय कुमार की रिहाई सुनिश्वित कर ली है, जिनका नाइजीरिया में अपहरण किया गया था।”

उन्होंने इस संबंध में नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त के प्रयासों की भी सराहना की।

मीडिया रपट के मुताबिक, अपहृतों में से एक सुशील कुमार ने अपने परिवार को 12 मार्च को एक काल किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि नाइजीरियाई समुद्री डाकुओं ने उनके जहाज को अगवा कर लिया है, जिसमें दो अन्य भारतीय भी थे।

तीनों मर्चेट नेवी में कार्यरत हैं और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493