वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने ब्रिटिश बैंकों को क्रेमलिन से जुड़े बड़े उद्योगपतियों से संबंध तोड़ने को कहा है। ब्रिटिश बैंकों से कहा गया है कि अगर वे अमेरिकी संस्थानों के साथ बने रहना चाहते हैं तो उनको रूसी उद्योगपतियों से रिश्ते तोड़ने होंगे।
न्यूयार्क टाइम्स की रपट के मुताबिक, लंदन में अमेरिकी सरकार के एक शीर्ष अधिकारी सिगल पी. मांडेलकेर ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटिश बैंक अगर वाशिंगटन द्वारा पिछले महीने प्रतिबंधित किए गए 24 प्रभावशाली रूसियों की तरफ से लेन-देन जारी रखेंगे तो उनको इसके ‘परिणाम’ भुगतने पडें़गे।
अमेरिका की इस सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के दामाद किरिल शामालोव और उद्योगपति ओलेग देरिपस्का और विक्टर वेक्सेलबर्ग भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath