भोजपुरी फिल्म ‘डमरू’ 13 अप्रैल को होगी रिलीज

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म ‘डमरू’ 13 अप्रैल को देशभर में एक साथ रिलीज होगी।

फिल्म निर्माता प्रदीप कुमार शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि फिल्म काफी बड़ी है। एक अलग तरह के विषय पर बनी फिल्म ‘डमरू’ की गूंज भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों को गुदगुदाएगी, हंसाएगी और मनोरंजन के हर पहलुओं से रूबरू कराएगी।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म का निर्माण काफी भव्य तरीके से किया गया है। इसके निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जो पहले भी भोजपुरी सिनेमा में लीक से हट कर फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म ‘डमरू’ के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वर्मा ने कहा कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और याशिका कपूर की नई जोड़ी भी लोगों को पसंद आएगी। फिल्म के ट्रेलर में उनकी जोड़ी को बहुत सराहना मिल रही है। साथ ही अवधेश मिश्रा अपने अनोखे अंदाज में लोगों को भा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के बारे में यह भी दावा किया गया है कि यह भोजपुरी सिनेमा पर लगने वाले अश्लीलता के दाग से मुक्ति दिलाएगी।

पहले यह फिल्म छह अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से इसके रिलीज की तिथि में परिवर्तन किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493