आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें : कांग्रेस

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में इस समय रावण राज कायम है और एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और उसके पिता की हिरासत में मौत मामले में कथित रूप से संलिप्त उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके सहयोगियों को राज्य सरकार बचा रही है। कांग्रेस ने इस मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस ने जम्मू एवं कश्मीर सरकार से कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “मोदी सरकार के तहत बेटी बचाओ का नाम बदलकर भाजपा से बेटी बचाओ कर देना चाहिए। मोदीजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसंदीदा नारा ‘बहुत हुआ नारी पर वार’ आज भारत में महिलाओं पर एक क्रूर मजाक बन गया है।”

उन्होंने कहा, “जिस भाजपा ने निर्भया के मामले का राजनीतिक लाभ उठाया था, उसने कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म के मामलों पर बिल्कुल चुप्पी साध रखी है। नलिया दुष्कर्म मॉडल को चारों तरफ दोहराया जा रहा है, जहां भाजपा नेताओं ने गुजरात के कच्छ में पीड़िता को मादक पदार्थ पिलाया, उसके साथ दुष्कर्म किया।”

सुरजेवाला ने कहा, “मोदी सरकार के दौरान महिलाओं को कहीं न्याय नहीं है। चाहे यह उन्नाव हो या कठुआ- दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। सरकारें दोषियों को बचाने में जुटी हैं। उन्नाव में जो हुआ, वह शर्मनाक है।”

उन्होंने कहा, “एक असहाय पीड़िता न्याय के लिए आदित्यनाथ के सामने आठ-नौ माह तक गिड़गिड़ाती रही। उसे अंत में आत्महत्या का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।”

उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी व्यक्ति भाजपा विधायक है जिसे मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। पिता को प्रताड़ित किया गया। अब आडियो टेप उपलब्ध हैं जिसमें विधायक को पीड़िता के पिता और परिजनों को धमकाते हुए देखा जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की जगह पीड़िता के पिता को घोषित अपराधी करार देकर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि अगर गुंडा को जिस तरह मुख्यमंत्री का संरक्षण मिल रहा है ऐसे में उन्हें पद पर बने का कोई अधिकार नहीं है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493