राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : मनिका, मौमा क्वार्टर फाइनल में, मधुरिका बाहर (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मनिका बत्रा और मौमा दास ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को टेबल टेनिस की एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं मधुरिका पाटकर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं।

मनिका ने प्री-क्वार्टर में आस्ट्रेलिया की ट्रेसी फेंग को 4-1 से मात दी। वहीं मधुरिका को प्री क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की केली सिबले ने 4-2 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में मनिका का सामना सिंगापुर की यिहान झाउ से होगा।

मनिका ने पहले दो गेम 11-6, 11-6 से अपने नाम किए, लेकिन तीसरे गेम में उन्हें 9-11 से मात खानी पड़ी। मनिका ने वापसी की और 11-9, 11-7 से अगले दो गेम जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं मधुरिका ने पहले दो गेम 9-11, 8-11 से मात खाने के बाद तीसरा गेम 11-2 से जीता, लेकिन वो चौथा गेम 3-11 से हार गईं। पांचवां गेम उन्होंने 11-8 से जीता लेकिन आखिरी गेम 11-6 से हार गईं।

मौमा ने इंग्लैंड की टिन टिन हो को मात दी। उन्होंने यह मैच कड़े संघर्ष के बाद 4-3 से जीता।

मौमा ने राउंड-16 के मैच में टिन को पहले गेम में 11-7 से हरा दिया लेकिन अगले दो गेम 7-11, 9-11 से हार गईं। उन्होंने हालांकि बाक के गेम 11-8, 11-13, 11-7, 11-8 से जीत अगले दौर में प्रवेश किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493