बिहार के मठ से अष्टधातु की 13 मूर्तियां चोरी

समस्तीपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक मठ से अज्ञात चोर कीमती और अष्टधातु से निर्मित 13 मूर्तियां चुराकर फरार हो गए।

समस्तीपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक मठ से अज्ञात चोर कीमती और अष्टधातु से निर्मित 13 मूर्तियां चुराकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, नरघोघि मठ में गुरुवार को जब गांव के लोग पूजा करने पहुंचे थे वहां से कई मूर्तियां गायब पाई गईं। इसके बाद इसकी सूचना सरायरंजन पुलिस को दी गई।

समस्तीपुर (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद तनवीर ने गुरुवार को बताया कि इस मठ में अष्टधातु से निर्मित कुल 27 मूर्तियां थी, जिसमें से 13 मूर्तियां चोरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना की प्राथमिकी सरायरंजन थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, ग्रामीणों की सूचना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन सहित बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। मूर्तियों की चोरी की घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने के साथ-साथ चोरों को चिन्हित करने में जुटी है।

तनवीर ने कहा कि इस मामले में मठ के महंत से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493