राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में सिक्की-अश्विनी

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सिक्की एन रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन बैडमिंटन की युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रेड्डी एवं पोनप्पा की जोड़ी ने सिंगापुर की रेने ने ओंग एवं जिया यिंग क्रिस्टल वोंग की जोड़ी को 21-18. 21-13 से मात दी।

भारतीय जोड़ी ने मैच की शुरुआत साकारात्मक रूप से की और शुरुआती बढ़त बनाई। सिंगापुर की जोड़ी ने भी कड़ा मुकाबला लिया लेकिन रेड्डी और पोनप्पा ने पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा और गेम को 21-13 से अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493