पूर्व मंत्री हेमचंद यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। उन्हें बुधवार देर शाम दिल्ली से विमान से रायपुर लाया गया था। यहां से देर शाम 7.30 बजे दुर्ग के लिए रवाना किया गया था।
छत्तीसगढ़ सरकार में दो बार मंत्री रहे हेमचंद यादव के निधन से राज्य भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। एम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती यादव के पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे सहित भाजपा के कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए थे।
हेमचंद यादव दुर्ग शहर से पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन वहां से दो बार विधायक और मंत्री रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मंत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यादव सार्वजनिक जीवन में रहते हुए तथा एक मंत्री के रूप में लंबे समय तक जनता की सेवा की। वे मेरे निकट सहयोगी थे। उनका आकस्मिक निधन हम सबके लिए गहरा आघात है।”
dharmpath.com dharmpath