राष्ट्रमंडल खेल (भाला फेंक) : नीरज चोपड़ा फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के नीरज चोपड़ा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के नीरज चोपड़ा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

नीरज ने क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने 80.42 मीटर की दूरी तक भाला फेंक फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 80.44 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

तीसरे स्थान पर सेंट लूसिया के अल्बर्ट रेनोल्ड्स रहे जिन्होंने 78.10 का स्कोर किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493