गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ अचंता ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
हालांकि, इसी वर्ग में भारत के एक अन्य खिलाड़ी हरमीत देसाई को निराशा हाथ लगी है।
शरथ ने पुरुष एकल वर्ग में खेले गए संघर्षपूर्ण क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4-2 (9-11, 13-11, 10-12, 11-9, 11-7, 11-9) से मात दी।
सेमीफाइनल में अब शरथ का सामना शनिवार को नाईजीरिया के कादरी अरुणा से होगा।
अरुणा ने ही एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में हरमीत को एकतरफा मुकाबले में 4-0 (11-9, 11-8, 11-9, 11-8) से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
dharmpath.com dharmpath