पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है तथा धूप निकली है। हालांकि पिछले दो दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “आने वाले एक-दो दिनों में बिहार के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।”
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 21.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तथा भागलपुर का 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath