राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : क्वार्टर फाइनल में हारे साथियान

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी साथियान गणाशेखरन को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में निराशा हाथ लगी।

साथियान को इंग्लैंड के सैमुएल वॉकर ने मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय खिलाड़ी साथियान को क्वार्टर फाइनल-4 में सैमुएल ने 4-0 (11-8, 11-8, 13-11, 17-15) से हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया।

साथियान की हार का साफ मतलब यह है कि पुरुष एकल वर्ग में शरथ अचंता भारत के लिए एकमात्र उम्मीद बन गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493