सरकार जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही, अपराधी बक्शे नहीं जाएंगे : योगी

चित्रकूट, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कहा कि सरकार शुरू से जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है, और अपराधी चाहे जो भी हो, बक्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे और शुक्रवार को उन्होंने पहली बार उन्नाव दुष्कर्म कांड पर मीडिया से बात की।

योगी ने कहा, “उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामला नौ अप्रैल को संज्ञान में आया, सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया और उसकी प्राथमिक जांच रपट के आधार पर दोषी पाए गए चिकित्सक और पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन कार्यवाही की गई, साथ ही मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “गुरुवार रात विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया। अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में कोई समझौता नहीं होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493