बर्लिन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। फुल्डा सिटी के एक बेकरी में शुक्रवार को एक चाकूबाज ने हमला कर दिया और कई लोगों को घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने चाकूबाज को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 4.30 बजे एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि एक व्यक्ति फ्लेमिंग स्ट्रीट स्थित बेकरी में लोगों पर हमला कर रहा है। इस पर पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया की।
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो संदिग्ध ने उन पर पत्थरों और डंडे से हमला किया। एक पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद, अधिकारियों ने हमलावर को गोली मार दी।
अधिकारी ने कहा कि हमले के पीछे की वजह साफ नहीं है और जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath