राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : रेड्डी और पोनप्पा की जोड़ी सेमीफाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को भारत के सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारतीय जोड़ी ने एक कड़े क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया की हुआत सोन गोह और जेमी शेवोन लाई की जोड़ी को सीधे गेमों में मात दी।

मुकाबला काफी कड़ा रहा और खिलाड़ियों को एक-एक अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा। पहले गेम के अंत में भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखा और गेम को 21-19 से अपने नाम किया।

मलेशिया की जोड़ी ने दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। पहले गेम की तरह दूसरे गेम के अंत में भी भारतीय खिलाड़ियों का अनुभव उनके बहुत काम आया। उन्होंने दूसरा गेम भी 21-19 से अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला इंग्लैंड की मार्कस एलिस और लौरेन स्मिथ की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493