मनजीत की किताब ‘हाऊ टू बी ह्यूमन’ का लंदन में विमोचन

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मनजीत हिरानी की किताब ‘हाऊ टू बी ह्यूमन’ ने न केवल भारतीय पाठकों को प्रभावित किया, बल्कि इस किताब ने लंदन में भी अपनी गहरी छाप छोड़ दी है। मनजीत हिरानी लंदन बुक मेले में बतौर एक वक्ता गई थीं, जहां लेखक ने अन्य प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में अपनी पुस्तक का विमोचन किया।

यह किताब लंदन के प्रसिद्ध बुकस्टोर्स में से एक, मोतीलाल बुक्स ऑफ इंडिया में उपलब्ध है, जहां वे भारत से किताबें लेकर आते हैं और दुनिया भर में उसे पहुंचाते हैं।

‘हाऊ टू बी ह्यूमन- लाइफ लेसन्स बाय बड्डी हिरानी’ एक डॉग लवर के लिए आकर्षक पुस्तक है। इस पुस्तक में, मनजीत हिरानी ने अन्य चीजों के बीच अटैचमेंट, पैरेंटिंग और कर्म के बारे में लिखा है। उन्हें पता है कि घर में एक कुत्ते की मौजूदगी किस तह आपके परिप्रेक्ष्य और आपके जीवन के अनुभव को बदल सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493