राजस्थान : आंबेडकर जयंती पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

जयपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार द्वारा 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह बिड़ला प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे करेंगी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल कल्याण सिंह होंगे। इसके साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुंदर लाल, स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, जयपुर नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी, मुख्य सचिव एन.सी. गोयल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल विशिष्ट अतिथि होंगे।

इस समारोह में राज्यपाल द्वारा बी.आर. आंबेडकर फाउंडेशन मूंडला में बालक व बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा बी.आर. आंबेडकर फाउंडेशन मूंडला में डिजिटल पुस्तकालय और अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी, जयपुर में नवर्निमित सभा भवन का लोर्कापण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा इस समारोह में आंबेडकर सामाजिक सेवा, आंबेडकर महिला कल्याण, आंबेडकर न्याय, आंबेडकर शिक्षा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही वृद्धावस्था से विधवा पेंशन में रूपान्तरित दो महिलाओं को पीपीओ प्रमाण पत्र, 11 लोगों को ऋण माफी पत्र और पांच लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण पत्र वितरित किए जाएंगें।

समारोह स्थल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन एवं उनके कार्यों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में कलाकार चन्द्रप्रकाश गुप्ता द्वारा डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बनाई गई चित्रकलाएं भी प्र्दशित की जाएंगी।

इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन पर आधारित लघु नाटिका तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493