राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : राजपूत, चैन राइफल-3 पोजीशन के फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के निशानेबाज संजीव राजपूत और चैन सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को राइफल-3 पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

राजपूत और चैन सिंह ने क्वालीफिकेशन में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

राजपूत ने 1180 के गेम रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया तो वहीं चैन 1166 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

इंग्लैंड के डीन बेल 1163 के साथ तीसरे और उनके हमवतन केनेथ पार ने 1158 के साथ चौथे स्थान पर कब्जा जमाया।

आस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन 1154, जर्सी के कैमरून पिरोयुएट 1149, कनाडा ग्रीजेगोर्ज सियाच 1145 और पाकिस्तान के गुफरान आदिल ने 1145 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493