राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : संजीव ने जीता स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। संजीव राजपूत ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को निशानेबाजी में भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला है।

संजीव ने बेलमोंट शूटिंग सेंटर पर पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में भारत के चैन सिंह को पांचवां स्थान मिला।

संजीव ने कुल 454.5 का स्कोर करते हुए गेम रिकार्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। रजत पदक कनाडा के ग्रेजगोर्ज स्याच के नाम रहा जिन्होंने 448.4 का स्कोर किया। इंग्लैंड के डीन बेल 441.2 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे।

संजीव ने क्वालीफिकेशन में 1180 के गेम रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई तो वहीं चैन 1166 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493