तमिल नववर्ष पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा

चेन्नई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के लोगों ने पारंपरिक तरीके से उत्साह के साथ तमिल नववर्ष का स्वागत किया।

लोगों ने एक-दूसरे को ‘पुथांडु वजथुक्कल’ कहते हुए नववर्ष की बधाई दी।

तमिल महीने चितिराई के पहले दिन ही तमिल नववर्ष मनाया जाता है, जो सामान्यत: 13 या 14 अप्रैल को पड़ता है।

घरों के द्वार रंगोली से सजाए गए। दरवाजों पर आम के पत्तों के तोरण लगाए गए।

सभी लोकप्रिय मंदिरों जैसे कपालीश्वरर मंदरि, श्री पार्थसारथी मंदिर में शनिवार सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी।

घरों में तमिल लोगों ने वडा पयासम (मीठा पकवान) और अन्य पकवान बनाए। इस दिन खासतौर से ‘मैंगो पचिदी’ बनाया जाता है, यह नीम के फूलों, गुड़, आम, हरी मिर्च, नमक और इमली के रस से बनाया जाता है।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी और राज्य के कई अन्य नेताओं ने इस मौके पर लोगों को बधाई दी।

अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने खेती की जमीन, हवा, पानी के संरक्षण के लिए आंदोलन हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। ऐसे में नववर्ष पर हमें ईश्वर के आशीर्वाद की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493