राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : पोनप्पा-रेड्डी ने जीता कांस्य पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को बैडमिंटन के महिला युगल वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की सेतयाना मापासा और ग्रोन्या सोमरविले की जोड़ी को 47 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-19, 21-19 से मात दी।

पोनप्पा और रेड्डी ने पहले गेम की शुरुआत अच्छी की लेकिन आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने उनके आक्रामक खेल का कड़ा जवाब दिया। एक समय मेजबान जोड़ी ने पांच अंकों की लीड ले ली थी। हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में भारतीय जोड़ी ने अपना संयम नहीं खोया और गेम को 21-19 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में दोनों में से कोई भी जोड़ी हार मानने को तैयार नहीं थी और मुकाबला काफी कड़ा रहा लेकिन पहले गेम की तरह इस गेम के अंत में भी भारतीय खिलाड़ियों का अनुभव काम आया और उन्होंने 21-19 से जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493