गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विकास कृष्ण ने शनिवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलोंे की मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विकास ने फाइनल मुकाबले में कैमरून के दियूदोन विल्फ्रे सेयी को 5-0 से हराया।
विकास ने शनिवार को भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। इससे पहले एमसी मैरीकोम और गौरव सोलंकी ने स्वर्ण जीता था।
dharmpath.com dharmpath