मिजोरम और महाराष्ट्र में निवेश व पर्यटन बढ़ाने को समझौता

आईजोल, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मिजोरम सरकार और महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) ने पूर्वोत्तर राज्य में निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक करार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मिजोरम पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “मिजोरम सरकार और एमटीडीसी ने राज्य में पर्यटन और निवेश में वृद्धि के लिए शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को आईजोल में एक व्यापारिक सम्मेलन और रोड शो के बाद यह समझौता हुआ।”

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा (सेवानिवृत्त) ने सम्मेलन संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन और कृषि बाजार की क्षमता तलाशने में महाराष्ट्र जैसे राज्य और व्यावसायिक कंपनियां सहायता कर सकते हैं।

महाराष्ट्र पर्यटन विभाग के निर्देशक और एमटीडीसी के संयुक्त प्रबंध निदेशक आशुतोष राठौर ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार और अन्य व्यावसायिक संगठन मिजोरम का सहयोग करने को तैयार हैं।

राठौर ने कहा, “मिजोरम अपनी नीतियों को एक्ट-ईस्ट नीति के अनुसार बदल रहा है। सरकार की मेडिकल पर्यटन नीति के तहत मिजोरम के लोगों को विशेष सुविधा दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493