जम्मू, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कठुआ में दुष्कर्म के बाद मार डाली गई बच्ची को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे वकील पर उधमपुर शहर में कथित रूप से बदमाशों ने शनिवार को हमला किया।
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पिछले दो महीने से स्थानीय वकील तालिब हुसैन ने मोर्चा संभाल रखा है।
हुसैन ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे जम्मू के वकीलों का भी जोरदार तरीके से विरोध किया था।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने हुसैन की शिकायत पर संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath