राष्ट्रमंडस्ल खेल (टेटे) : मनिका-साथियान ने जीता कांस्य पदक (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की मिश्रित युगल जोड़ी मनिका बत्रा और साथियान गणाशेखरन ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन रविवार को टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की मिश्रित युगल जोड़ी की ओर से जीता गया पहला पदक है।

मनिका-साथियान की जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा के कांस्य पदक के लिए खेले गए इस मैच में अपनी हमवतन अचंता शरथ और मौमा दास की जोड़ी को मात दी।

मनिका और साथियान की जोड़ी ने शरथ-मौमा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (11-6, 11-2,11-4) से हराकर इन खेलों का पहला कांस्य पदक हासिल किया।

इस मैच में मनिका-साथियान ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा था। पहले गेम में उन्होंने 2-0 से बढ़त हासिल की। यहां शरथ और मौमा ने भी अंक लिए और स्कोर 4-6 कर लिया।

मनिका-साथियान ने इसके बाद शरथ और मौमा की ओर से की गई गलतियों का फायदा उठाया और 11-6 से पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में भी शरथ और मौमा की गलतियां जारी रहीं। वे इस गेम में केवल दो ही अंक हासिल कर सके और 2-11 से हार गए।

मनिका और साथियान का पलड़ा तीसरे गेम में भी भारी रहा। दोनों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8-3 से अच्छी बढ़त हासिल की। शरथ और मौमा की जोड़ी ने यहां एक अंक हासिल किया और स्कोर 4-10 किया।

मनिका-साथियान ने यहां एक अंक हासिल करते हुए तीसरा गेम 11-4 से अपने नाम करने के साथ ही कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493