यमन की जेल से अलकायदा के 18 कैदी भागे

अदेन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। यमन स्थित जेल से अलकायदा के 18 कैदी भागने में कायमाब रहे। अल-बायदा प्रांत स्थित इस जेल पर शिया हौती विद्रोहियों का नियंत्रण हैं।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जेल के भीतर शनिवार को हुई बगावत के बाद कैदी जेल से भागने में कामयाब रहे।

सूत्रों ने बताया, “जेल के आसपास के सुरक्षाकर्मी बगावत पर उतर आए कैदियों को रोकने में नाकामयाब रहे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।”

सूत्रों ने बताया, “यहां तक कि अलकायदा के कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए और भाग खड़े हुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493