नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 49 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath