प्योंगयांग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने चीन के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
चीन का यह प्रतिनिधिमंडल कलाकारों के एक समूह के साथ प्योंगयांग पहुंचा है।
‘एफे’ ने ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए)’ के हवाले से कहा, किम जोंग उन ने शनिवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख सोंग ताओ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
सोंग शुक्रवार को प्योंगयांग पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें अप्रैल स्प्रिंग फ्रेंडशिप आर्ट फेस्टिवल में भाग लेने वाली एक कला मंडली भी शामिल है।
‘केसीएनए’ के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता ने हाल ही में चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर अपनी संतुष्टि जाहिर की।
dharmpath.com dharmpath