अमेरिकी उपराष्ट्रपति को नाफ्टा पर जल्द सहमति बनने की उम्मीद

लीमा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का कहना है कि उन्हें मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका के बीच उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को लेकर अगले कुछ सप्ताह के भीतर दोबारा चर्चा होने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, पेंस ने लीमा में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो से सम्मेलन से इतर मुलाकात के बाद शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही सहमति बनेगी।

पेंस के साथ उनकी बैठक के दौरान नीटो ने आग्रह किया कि मेक्सिको और अमेरिका के बीच संबंध ‘आपसी सम्मान’ पर आधारित होने चाहिए।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि बैठक के दौरान अमेरिका-मेक्सिको के बीच की सीमा पर बनने वाली दीवार के वित्तपोषण पर चर्चा नहीं हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493