बंगाल : विकलांग व्यक्ति की हत्या, बेटा गिरफ्तार

कोलकाता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक विकलांग व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इसके लिए रविवार को उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इंग्लिश बाजार के रहने वाले बिजॉय मंडल की शनिवार रात को किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर अपने पिता सुजॉय मंडल से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने लकड़ी की छड़ से उन्हें पीटा, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, “बिजॉय पर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493