आईपीएल-11 : राजस्थान ने बेंगलोर को हराया

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। संजू सैमसन (नाबाद 92) की धमाकेदार पारी के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रन से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

राजस्थान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर बना लिया और फिर बेंगलोर को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 198 रनों पर रोक दिया। बेंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।

राजस्थान की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि बेंगलोर को इतने ही मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493