अमेरिकी ऊर्जा सचिव धर्मेद्र प्रधान से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी ऊर्जा सचिव रिक पेरी सोमवार को भारत आ रहे हैं। वे यहां अपने भारतीय समकक्ष धर्मेद्र प्रधान के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

उनका यह दौरा गुरुवार को यहां समाप्त हुए 16वें अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा मंच के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के बाद हो रहा है। यह सम्मेलन 22 साल बाद भारत में हुआ था, जिसमें अमेरिका के ऊर्जा अवर सचिव ने हिस्सा लिया।

अमेरिकी ऊर्जा विभाग की ओर से वाशिंगटन में जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी ऊर्जा सचिव पेरी और भारत के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान की सह-अध्यक्षता में औपचारिक तौर पर रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी बैठक की समाप्ति के साथ पूरा होगा।

अमेरिका में शेल ऑयल और गैस के क्षेत्र में क्रांति आने से पिछले कुछ वर्षो में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ा है।

अमेरिका के टेक्सास प्रांत से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की पहली खेप पिछले महीने भारत पहुंची।

इससे पहले अमेरिका से तेल की पहली खेप ओडिशा पहुंची थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया ने अमेरिकी कंपनी शेनरी इनर्जी से 20 साल तक सालाना 35 लाख टन एलएनजी खरीदने का सौदा किया है। इसके अलावा डोमिनियन इनर्जी के कोव प्वाइंट लिक्वेफैक्शन प्लांट में 32 लाख टन की क्षमता बुक किया है।

इस सिलसिले में अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी की सराहना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493